:quality(75)/puja/someshwar-mahadev-prayagraj-shiva-offerings/banners/dfdda1d4-f540-4477-be73-d3d0c83157e3-Banner.png)
🚩
PRAYAGRAJ
SOMESHWAR MAHADEV TEMPLE
Tue 3rd March 2026
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
प्रयागराज को तीर्थराज कहा जाता है। क्योंकि यह एक प्राचीन नगरी है जहां संसार की तीन सबसे पवित्र नदियों का संगम है। त्रिवेणी संगम नदी में भारत की तीन पवित्र नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है। इसके अलावा प्रयागराज वह स्थान भी है, जहां समुद्र मंथन के समय एक बूंद अमृत की गिरी थी। इसलिए यह एक महाकुंभ क्षेत्र भी है। यहां संगम घाट के पास सोमेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। यह मंदिर प्रयागराज में भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां हमेशा भक्तों का आना जाना लगा रहता है। यहां रुद्राभिषेक पूजा में भाग लेना अत्यंत ही शुभ फलदाई माना गया है। माना जाता है समुद्र मंथन के समय निकले विष से मानव कल्याण के लिए विषपान करने के बाद भगवान शिव को अत्यंत पीड़ा हुई। तब सभी देवताओं ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के जल से शिवजी का अभिषेक किया था। इसके बाद शिवजी को बहुत राहत मिली और वे यहां प्रयागराज में इस मंदिर में ही विश्राम करने के लिए प्रतिस्थापित हो गए। यह भी माना जाता है कि चंद्र देव ने अपनी खोई हुई चमक और ऊर्जा वापस पाने के लिए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी तपस्या की थी। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में शिव और चंद्र देव को चढ़ावा सेवा करना सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में किया गया चढ़ावा सेवा के समान ही फलदायी होता है।
Embark on Devotional Journey today. Download DevDham App and Watch Daily Darshan, Participate in LIVE Pujas, Order Prasad and Abhimantrit Divine Products from Temples and Tirth Kshetras of Bharat.
