:quality(75)/puja/rameswaram-shiva-offerings/banners/97dfd31d-ab83-42c2-8fd0-ec59fbe03e1a-Banner.png)
🚩
Rameswaram Tirth Kshetra
Mon 10th February 2025
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
श्री रामेश्वरम तीर्थ क्षेत्र भगवान शिव के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग रामेश्वर के कारण प्रसिद्ध है। रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना स्वयं भगवान राम ने की थी। माना जाता है रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना से पहले भगवान शिव ने श्री राम को इस स्थान पर ही अपने ज्योतिर्लिंग स्वरूप के दर्शन दिए थे. भगवान राम के वचनानुसार जो राम का ईश्वर है, वहीं रामेश्वरम है। यह तीर्थ क्षेत्र अत्यधिक पवित्र है, जिसके कण-कण में भगवान शिव और राम का वास है। जो मान्यता काशी की उत्तर में है, वहीं मान्यता रामेश्वर की दक्षिण में है। कहते हैं जब राम रावण से युद्ध के लिए जा रहे थे, तब मानसिक शांति, विजय प्राप्ति और कार्यों की सिद्धि के लिए रेत से शिवलिंग का निर्माण किया और उसे रामेश्वरम नाम दिया। इसके बाद युद्ध में विजय के बाद भी ब्रह्म हत्या के पाप मुक्त होने के लिए होने इसी स्थान पर शिवलिंग की पूजा की। कहा जाता है कि ज्योतिर्लिंग भगवान शिव का भव्य मंदिर बनाने के लिए बड़े-बड़े पत्थरों का श्रीलंका से लाया गया है। विश्व का सबसे बड़ा गलियारा भी इसी मंदिर का हिस्सा है।
Embark on Devotional Journey today. Download DevDham App and Watch Daily Darshan, Participate in LIVE Pujas, Order Prasad and Abhimantrit Divine Products from Temples and Tirth Kshetras of Bharat.
