🚩
Nepal
Pashupatinath Tirth Kshetra
Mon 4th August 2025
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर हिंदू धर्म के लोगों के लिए सबसे पवित्र शिव मंदिरों में से एक है। पशु का अर्थ है समस्त प्राणी और नाथ का अर्थ है स्वामी यानी कि इस संसार में मौजूद समस्त जीवों के जो स्वामी है, वही पशुपतिनाथ है। कुछ मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान शिव चिंकारे के रूप बैठकर आराम कर रहे थे। जब देवताओं ने उन्हें पहचाना, तो उन्होंने नदी के दूसरी ओर छलांग लगा दी। इसी छलांग में उनका सिंग चार टुकड़ों में बंट गया। यहीं चार टुकड़े पशुपतिनाथ के चार मुख के रूप में प्रकट हुए। कुछ मान्यताओं के अनुसार, पशुपतिनाथ की एक और सच्ची कहानी महाभारत कालीन है। जब भगवान शिव ने केदारनाथ में बैल का रूप धारण किया, तो भीम ने उनकी पूंछ पकड़ ली। तब बैल के रूप में महादेव का मुंह इस स्थान पर बाहर आया और वे यहां पशुपतिनाथ के रूप में विराजित हो गए। कहते हैं इस स्थान के बारे में पुराणों में भी कहा गया है। यहां पूजा से समस्त मनोकामना पूरी होती है और व्यक्ति को अगला कोई जन्म पशु के रूप में नहीं लेना होता है। भारतीय कहानियों के अनुसार नेपाल का यह तीर्थ क्षेत्र द्वादश ज्योतिर्लिंग की तरह शुभफलदायक है। यहां पूजा या चढ़ावा भेंट सेवा में भाग लेने से भक्तों को प्रेम, रिश्तो और संतान से संबंधित लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है।
आज ही शुरू करें अपनी आध्यात्मिक यात्रा। देवधाम ऐप डाउनलोड करें और रोजाना अपने ईष्ट के दर्शन देखें। लाइव पूजाओं में भाग लें। भारत के प्रसिद्ध मंदिरों और तीर्थ क्षेत्रों से प्रसाद और अभिमंत्रित दिव्य उत्पाद प्राप्त करें।