:quality(75)/puja/maa-pratyangira-madurai-offerings/banners/98bf9a80-ed03-4836-90aa-21a909e5b62c-Banner.png)
🚩
MADURAI
MAA PRATYANGIRA DEVI TEMPLE
Sun 29th March 2026
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
मदुरई के सिद्ध मंदिरों में से एक है मां प्रत्यंगिरा मंदिर। यह मंदिर अत्यधिक दिव्य और अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। नवरात्रि, पूर्णिमा, एकादशी और अमावस्या पर मां का विशेष यज्ञ इस मंदिर में किया जाता है और लाखों भक्तों के कष्टों का निवारण हो जाता है। शत्रुओं से परेशान, आर्थिक समस्या से ग्रस्त या कुंडली के दोषों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए हजारों भक्त मां का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आते हैं। शास्त्रों के अनुसार हिरण्यकश्यप का वध करने के पश्चात भगवान नरसिंह का क्रोध शांत नहीं हुआ और वे अनियंत्रित हो गए, तब भगवान शिव ने शरभ का रूप धारण कर नरसिंह को रोकने की कोशिश की। लेकिन दोनों ही लंबे समय तक बिना किसी परिणाम के साथ लड़ते रहे। तब सभी देवताओं के आग्रह पर मां दुर्गा ने देवी प्रत्यंगिरा का रूप धारण किया और अपने तीव्र स्वरूप और प्रचण्ड हुंकार से दोनों को स्तब्ध कर दिया। जिससे उन दोनों के बीच का भीषण युद्ध समाप्त हो गया और सृष्टि से प्रलय का संकट टल गया। माना जाता है कि इसके बाद मां अपने इस रूप में भक्तों और ब्रह्मांड की रक्षा के लिए हमेशा विराजमान हो गई।
Embark on Devotional Journey today. Download DevDham App and Watch Daily Darshan, Participate in LIVE Pujas, Order Prasad and Abhimantrit Divine Products from Temples and Tirth Kshetras of Bharat.
