:quality(75)/puja/makhoda-dham-ram-offerings/banners/d844cc1c-6d65-4554-814d-35b0de7e7c54-Banner.png)
🚩
AYODHYA
MAKHODA DHAM TIRTH
Sun 15th March 2026
07
Days
14
Hrs
42
Min
58
Sec
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि, सरयू किनारे बसी अयोध्या नगरी के बिल्कुल नजदीक ही स्थित है यह मखौड़ा धाम तीर्थ। त्रेता युग में ऋषियों ने इस स्थान को यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान के लिए अत्यंत उत्तम स्थान माना था। जब कोशल नरेश राजा दशरथ जी को उम्र के चौथेपन तक भी संतान सुख नहीं मिला। तो उनके कुलगुरु वशिष्ठ जी ने उन्हें मखौड़ा धाम ने पुत्र कामेष्ठि यज्ञ कराने की सलाह दी। तब मखौड़ा धाम में राजा दशरथ ने श्रृंगी ऋषि से पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। जिसके बाद राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारों भाइयों का जन्म हुआ। उसके बाद से हर वर्ष वैशाख महीने में अक्षय तृतीया से जानकी नवमी तक पुत्रेष्टि यज्ञ की परंपरा चली आ रही है। यहां हर वर्ष हजारों भक्त अपनी नि:संतान और वंश वृद्धि की समस्या को लेकर आते हैं और पुत्र कामेष्टि यज्ञ सम्पन्न कर या श्री राम को विशेष चढ़ावा भेंट कर अपनी समस्या का समाधान पाते हैं।
Embark on Devotional Journey today. Download DevDham App and Watch Daily Darshan, Participate in LIVE Pujas, Order Prasad and Abhimantrit Divine Products from Temples and Tirth Kshetras of Bharat.
