:quality(75)/puja/maa-matangi-haridwar-offerings/banners/8bb3121a-bd49-48a8-bf4b-52549f39de6a-Banner.png)
🚩
आदि शक्ति महाकाली 10 महाविद्या सिद्ध पीठ मंदिर
ADI SHAKTI MAHAKALI 10 MAHAVIDYA SIDDHA PEETH TEMPLE
Sun 15th March 2026
07
Days
15
Hrs
44
Min
13
Sec
देश के सप्तपुरियों में हरिद्वार का स्थान सबसे अहम है। कहते हैं हरि से मिलने का सबसे प्रमुख स्थान हरिद्वार ही है। हरिद्वार के कण-कण में ईश्वरीय शक्ति का वास है। ऐसे पवित्र स्थान पर दस महाविद्याओं का सिद्ध मंदिर भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करता है। आदि शक्ति महाकाली दस महाविद्या सिद्ध मंदिर हरिद्वार को श्री यंत्र की आकृति में बनाया गया है, जो शक्ति का संचय स्थल है। यहां दस महाविद्याओं की पवित्र प्रतिष्ठित मूर्तियां हमेशा से ही भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती रही है। श्री कुल परंपरा की सभी देवियों की यहां विशेष पूजा अर्चना की जाती है, क्योंकि मंदिर का मुख्य भवन ही श्रीयंत्र की आकृति का है। यह दिव्य और चमत्कारी स्थान है, जो माता सती के दाह स्थल से महज कुछ दूरी पर है। दस महाविद्याओं की विकराल रूप को भी यहां सौम्य रूप में प्रतिष्ठित किया गया है, ताकि सभी भक्त चाहे वे गृहस्थ हों या संन्यासी अपनी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति यहां कर सकते हैं।
Embark on Devotional Journey today. Download DevDham App and Watch Daily Darshan, Participate in LIVE Pujas, Order Prasad and Abhimantrit Divine Products from Temples and Tirth Kshetras of Bharat.
